चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के फोन को पूरी दुनिया में बेहद ही पसंद किया जाता है। क्योंकि शाओमी हमेशा से ही कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है इतना ही नहीं फोन की कीमत भी लोगों के बजट में फिट होती हैं। इस बीच अब कंपनी मिक्स सीरीज के तहत एक ऐसा स्मार्टफोन उतारने वाली है.
जिसमें यूजर्स को बैक पैनल में एचडी स्क्रीन मिलेगी। इस स्मार्टफोन का नाम एमआई मिक्स एल्फा (mi mix alpha) है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पिछले साल कॉसेप्ट फोन के तौर पर पेश किया था। वहीं, कंपनी ने कुछ दिनों पहले नई दिल्ली इस फोन को लेकर मीडिया ब्रीफिंग की थी, जिसमें इसके फार्स्ट लुक को देखा गया था। हालांकि, शाओमी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि यह फोन मार्च के अंत में दस्तक देगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में पीओएलईडी डिस्प्ले देगी, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 180.6 फीसदी होगा। यह फ़ोन 7.92 इंच की स्क्रीन के साइज में है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का सैमसंग आईसोसेल ब्राइट एचएमएक्स एस5केएचएमएक्स प्राइमरी सेंसर और फोर एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इसके अलावा इस फोन में 12 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर भी दिया जा सकता है, जो पीडी ऑटोफोकस से लैस होगा। हालांकि, यूजर्स को इस डिवाइस में सेल्फी कैमरा नहीं मिलेगा। फोन में 12 जीबी की रैम और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। वहीं फोन को पावर देने के लिए 4,050 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2GcYENT
via
IFTTT
Social Plugin