शाहीन बाग: 500 रुपये देकर भीड़ जुटाने के मामले में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका


 दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून  पर हो रहे प्रदर्शन पर बीजेपी की ओर से प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पैसे लेकर धरने पर बैठने का इल्जाम लगाया गया था।  मंगलवार को शाहीन बाग की दो महिलाओं ने बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय को एक करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है।

वकील महमूद पारचा के जरिए अमित मालवीय के साथ ही उन चैनलों को भी नोटिस भेजा गया है, जिसने वायरल वीडियो को चलाया था। अभी व्यक्तिगत तौर पर नोटिस भेजा गया है। फिलहाल निचली अदालत में मानहानि का मुकद्दमा दायर नहीं हुआ है। नोटिस में अमित मालवीय से कहा गया है कि उनके द्वारा पोस्ट और प्रसारित किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारी 500-700 रुपये लेकर प्रदर्शन करते दिखाए जा रहे हैं। इस तरह के बयान न सिर्फ झूठ हैं बल्कि इनकी वजह से प्रदर्शन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/38spjSV
via IFTTT