Samsung Galaxy Z Flip के ऑफिशियल रेंडर्स लीक हुए


Samsung 14 फरवरी को बीच से मुड़ने वाला Galaxy Z Flip भी लॉन्च करेगी। Galaxy Z Flip को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब इस डिवाइस के ऑफिशियल रेंडर सामने आ गए हैं।

WinFuture ने इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल रेंडर्स को लीक किया है। वहीं, डिवाइस की ओर कई जानकारी भी शेयर की हैं। हैंडसेट को बाजार में कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होते हैं। इसेक अलावा सैमसंग अपने नए फोल्डेबल डिवाइस को चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। Galaxy Z Flip के कलर ऑप्शंस सिल्वर, पर्पल, गोल्ड और ब्लैक होने की आशंका है।

Samsung Galaxy Z Flip की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन को 1500 euro (लगभग 1,17,500 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S20 Ultra की कीमत 1300 डॉलर ( 92,720 रुपए) हो सकती है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2U3aQZO
via IFTTT