भोपाल। उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने नए साल मेंं कॉलेज व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने का वादा किया है। उच्च शिक्षा विभाग सत्र 2019-20 में अब तक प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं करा सका है।
खेल मंत्री ने भोपाल में दो हॉकी मैदानों में टर्फ बिछाने की भी बात कही है। इससे भोपाल देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां हॉकी के छह टर्फ मैदान हो जाएंगे। पटवारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में अपने विभागों की उपलब्धियां गिनाते हुए यह वादे किए।
सीधी भर्ती से भरेंगे प्राचार्यों के 75 पद
पटवारी ने कहा- प्राचार्यों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। 75% पद सीधी भर्ती और 25% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसके अलावा हर साल 500 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती भी एमपी-पीएससी से कराई जाएगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QmIW8P

Social Plugin