कर्मचारी नेताओं की मंत्रालय में जनसंपर्क मंत्री से मीटिंग हुई | MP EMPLOYEE NEWS

भोपाल। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मंत्रालय, सतपुड़ा भवन व विंध्याचल भवन के अधिकारी, कर्मचारियों से बात की। इसमें कर्मचारियों ने अपनी-अपनी मांगें बताईं। इस पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जो वचन किए हैं। वे सभी पूरे किए जाएंगे। पीसी शर्मा मंत्रालय गए थे, वहां पर उन्होंने कुछ कर्मचारियों से वन-टू-वन बात की। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने उन्हें मांग पत्र भी सौंपें।

धैर्य रखे कर्मचारी, सभी मांगें पूरी होगी

कर्मचारी नेता वीरेंद्र खोंगल ने बुधवार को मंत्रालय पहुंचकर कर्मचारी आयोग के सदस्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि लंबित मांगों को लेकर धैर्य रखें, सभी मांगे पूरी की जाएंगी। सभी मांगों पर सरकार से बातचीत करेंगे। उन्हें आयोग में सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस पर नियमित नहीं करने के आरोप

इधर, मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के मनोज भार्गव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र में आउटसोर्स बिजलीकर्मियों को नियमित करने का भरोसा दिया था लेकिन नियमित न किया जाकर ठेका नवीनीकरण किया जा रहा है। यह हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ धोखा है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/39zK68B