आज Lenovo K11 सामने आया है। इस बार लेनोवो स्मार्टफोन टेलीक्म्यूनिकेशन्स सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसने इस फोन लॉन्च की चर्चा तेज कर दी है। Lenovo K11 थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट हुआ है। इस वेबसाइट पर फोन को XT2053-3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
लेनोवो ने हालांकि अभी तक के11 के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि लेनोवो के11 जल्द ही ग्लोबल टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है। बता दें कि एनबीटीसी वेबसाइट पर भी Lenovo K11 की स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। Lenovo K11 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ बाजार में दस्तक देगा। लेनोवो के11 में पावर बैकअप के लिए 3300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
लिस्टिंग में Lenovo K11 को डुअल सिम, 4जी वोएलटीई, वाईफाई व ब्लूटूथ से लैस बताया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर में बाजार में लॉन्च हो सकता है।कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही उतारेगी तथा फोन की कीमत भारतीय कंरसी अनुसार 12,000 रुपये से कम ही होगी।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2NUwHPk
via
IFTTT
Social Plugin