Android 10 के साथ सामने आया Samsung Galaxy M31


Samsung Galaxy M31 को वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 22 जनवरी की है तथा वेबसाइट पर फोन SM-31S5/DS मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स में फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा।

लिस्टिंग में फोन को 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई फ्रिक्वेंसी बैंड से लैस बताया गया है। वाई-फाई सर्टिफाइड होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सैमसंग द्वारा Galaxy M31 को टेक मंच पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की बात करें तो यह फोन Galaxy M30 और Galaxy M30s का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा।  इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसके साथ ही Galaxy M31 में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है।
(सोर्स : 91मोबाइल्स)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2vddZvD
via IFTTT