इंदौर। एबी रोड पर मंगलवार सुबह एक महिला का उसके पति ने ही रास्ता रोक लिया और विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हाे गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों का तलाक हो चुका है।
एमआईजी थाना स्थित प्रेस काॅम्पलेक्स के बगीचे के समीप घटना हुई। गौरी नगर निवासी राघवेंद्र अपने दोस्त के साथ प्रेस काॅम्पलेक्स के पास खड़ा था। इस दौरान उसे उसकी पत्नी जाते हुए दिखाई दी। उसने बात करने के लिए उसे रोका। बातों के दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि राघवेंद्र ने पास रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुन कुछ लोग दौड़े तो आरोपी साथी के साथ भाग निकला। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि राघवेंद्र शराब का नशे का आदी है। पति और पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। राघवेंद्र से तलाक के बाद पत्नी प्रेस काॅम्प्लेक्स स्थित एक हॉस्टल में रहकर नाैकरी कर रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/37i66mQ

Social Plugin