भारत इस समय स्मार्टफोन निर्माता के लिए, नई तकनीक के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला मार्केट माना जाता है. बहुत सी चीनी और साउथ कोरिया कंपनी भारत में पैर जमाए हुए हैं. नए साल के साथ कंपनियों ने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करना शुरू कर दिया है. हाल ही में साउथ कोरिया फोन निर्माता अपने नए samsung galaxy S10 Lite को लॉन्च करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक इसे 23 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है.
यह फोन गजब के फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, जिसमें इनफिनिटी O डिस्प्ले देखने को मिलेगी. इसके अलावा यह 48+12+8 मेगापिक्सेल के रियर कैमरे के साथ आएगा. जबकि इसमें फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा.
यह फोन 8GB रैम के साथ 1TB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी सपोर्ट के साथ आएगा. यह फोन अन्य कई एडवांस फीचर्स के साथ आएगा.अनुमान है कि इसकी कीमत भी काफी कम रखी जाएगी क्योंकि यह S10 का लाइट वर्जन होगा. इस नए स्मार्टफोन से मार्केट में बड़ी खलबली मच सकती है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2RdAJo4
via
IFTTT
Social Plugin