अनाथ हिन्दू लड़की की शादी के लिए मस्जिद में बना मंडप

अनाथ हिन्दू लड़की की शादी के लिए मस्जिद में बना मंडप

केरल में रविवार को एक मस्जिद में अनाथ हिंदू बच्ची की शादी हुई। इसमें मेजबान के साथ-साथ मेहमान भी मुसलमान बने। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने फेसबुक पोस्ट कर इस शादी की तारीफ की है। रविवार को जोहर (दोपहर की प्रार्थना) के कुछ मिनट बाद केरल के अलाप्पुझा जिले के चेरवल्ली में जुमा मस्जिद के प्रांगण को पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह स्थल में बदल गया।

सात विक्स के साथ निलाविलक्कु (पारंपरिक लालटेन) को विवाह मंडप पर जलाया गया और शादी के मंत्र पढ़े गए। सारथ सशिधरन अंजू अशोकन के साथ मस्जिद कमेटी के नेताओं, मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं के समक्ष शादी के बंधन में बंधे। तमाम रीतिरिवाजों के बाद मस्जिद कमेटी ने मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया। इसमें पार्टी लाइन से हटकर कई नेता भी शामिल हुए।

मस्जिद समिति के सदस्य पी नजीर ने 10 तोला सोने के गहने और दो लाख रुपये की व्यवस्था की। शादी समारोह के लिए कमेटी के सदस्य व्यवस्था करने के लिए आगे आए। मस्जिद के दरवाजों को पारंपरिक हिंदू शैली में सजाया गया था। मुस्लिम महिलाओं ने भी इस शादी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
(सोर्स : जनसत्ता )

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/375Lyhj
via IFTTT