साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

यातायात पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मथुरा के भूतेश्वर चौराहे पर फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस मेडिकल कैंप में सड़क पर वाहन चालकों को रोककर उनके टेस्ट जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण आदि रोगों की जांच निःशुल्क की गई। कैंप का शुभारंभ यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

कैंप में डॉक्टर जी एस जाट, बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, टी एस आई अरविंद कुमार सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ जेपी सिंह, डॉ नरेश, मोहम्मद एजाज अहमद, प्रमोद कुमार पचोरी, ओम प्रकाश शुक्ला, राम नरेश यादव, गढ़ना मेजर धर्मपाल सिंह, यातायात पुलिस की समस्त प्रचार प्रसार टीम उपस्थित रही।
from New India Times https://ift.tt/2RdXTKW
Social Plugin