नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते का बयान, कहा- डराकर कानून लागू नहीं किया जा सकता


नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र के. बोस ने पूरी तरह से पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए मुसलमानों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के दायरे में लाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को लोगों को डराकर लागू नहीं किया जा सकता है.

बोस पिछले कुछ समय से अपनी असहमति दर्ज कराते रहे हैं. उन्होंने राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा नेताओं द्वारा अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. बोस ने कहा, 'जो आंदोलन पूरे भारत में चल रहा है, उसे बहुत आसानी से हल किया जा सकता है. अगर आप स्पष्ट रूप से घोषणा करते हैं कि हर कोई हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई CAA के परिणामस्वरूप नागरिकता प्राप्त करेगा.'

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2sLOz7v
via IFTTT