रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला रोड मध्यप्रदेश स्टेट हाईवे पर मेघनगर से थादला आने-जाने वाले सजेली फाटक से थादला रोड स्टेशन के बीच एक पुलिया के पास बड़ा गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए भय का कारण बना हुआ है।
यह गढ्ढा 15 फिट गहरा लगभग 10 फिट चौड़ा हो चुका है और धीरे-धीरे इसके आसपास जमीन भर भराकर कर गिर कर दिन प्रतिदिन गढ्ढा गहरा और चौड़ा होता जा रहा है जो रोड से सटा होने के कारण दुर्घटना को न्योता दे रहा है। इस रोड पर कोई बड़ी दुर्घटना हो इससे पहले सबंधित विभाग जो भी हो मध्य प्रदेश रोड विकास निगम, पी डब्ल्यू डी विभाग या रोड निर्माण ऐजंसी तत्काल भराव करवाऐ ओर भारी-भरकम वाहन जब भी इसके नजदीक से गुजरेगा यह रोड बैठकर गढ्ढा गहरा हो जाएगा जिससे बडी दुर्घटना होने की सम्भावना है। इसके आसपास छोटी छोटी झाड़ियां होने से यह वाहन चालक को नजर भी नहीं आता है इसलिए इस ओर ध्यान देकर जल्दी गढ्ढा को दुरुस्त किया जाए।



from New India Times https://ift.tt/30QMvYk