दिल्ली की जनता से पूछा क्या केजरीवाल को बदलना चाहते हैं, 70 फीसदी लोगों ने दिया ये जवाब


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का ऐलान हो चुका है। सोमवार को ये ऐलान किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 फरवरी को नतीजा भी घोषित हो जाएगा। चुनाव के ऐलान के साथ ही सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर एबीपी न्यूज चैनल ने एक सर्वे भी जारी कर दिया है जो उसने सी वोटर के साथ मिलकर किया है। इस सर्वे में दिल्ली में किसका पलड़ा भारी है और क्या इस बार केजरीवाल को बदलना चाहते हैं, जैसे सवाल जनता से पूछे गए। आइए जानें क्या जवाब मिले।

एबीपी न्यूज और सी वोटर ने जो सर्वे उसमें दिल्ली की जनता से बात की गई। 13,076 लोगों की राय जानी गई और ये सर्वे 1 से 6 जनवरी तक चला। इस सर्वे में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप का पलड़ा भारी नजर आया। हालांकि उनको सर्वे में 8 सीटों का नुकसान जरूर हो रहा है। सर्वे के मुताबिक इस बार आप को 59 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 8 और कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं।

इस सर्वे में दिल्ली के सीएम को लेकर भी सवाल किया गया। सर्वे में लोगों से अरविंद केजरीवाल पर सवाल किया गया। लोगों से पूछा गया कि क्या वो इस बार केजरीवाल को बदलना चाहते हैं। इस सवाल पर 70 फीसदी लोगों ने एक सुर में जवाब दिया। 70 फीसदी लोगों ने फिर से केजरीवाल पर ही भरोसा जताया और इस बार भी उनको ही सीएम के रूप में देखने की राय जताई। वहीं 11 फीसदी लोग अजय माकन तो बस 1 फीसदी लोग ही मनोज तिवारी को दिल्ली के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2FpuNS1
via IFTTT