सीएम बनने से पहले ही हेमंत सोरेन ने नागरिकता कानून के बारे में बोल दी ये बड़ी बात, सोनिया सुनेंगी तो.


झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड का मुख्यमंत्री बनने से पहले ही केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बड़ी बात कही है।  हेमंत सोरेन ने नागरिकता कानून पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि अगर एक भी झारखंडी संशोधित नागरिकता कानून से प्रभावित हुआ तो वो इसे झारखंड में लागू ही नहीं करेंगे।


झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण वह इस कानून को ठीक से पढ़ नहीं सके हैं। इस कानून का अध्ययन करने के बाद ही वह इस पर अन्तिम फैसला लेंगे।झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा। इस पद के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम प्रबल दावेदार हैं।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2MCOUQQ
via IFTTT