तालाब में तैरने गऐ दो स्कूली छात्रों की डूबने से हुई मौत

अमीन शाह, जालना/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

आज सुबहा एक तालाब में नहाने गऐ दो स्कुली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालना जिले के अंबड तहसील के दुधपुरी निवासी सिध्देश्वर रामकिशन धांडे 16 और शुभम कल्याण पातोळे 14 दोनों एक ही सकूल में पढ़ते थे और दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। सिद्धेश्वर 10 वीं क्लास और शुभम 8 वीं क्लास मे पढ़ाई कर रहा था। ये दोनो कल शाम साइकिल लेकर घुमने गये थे, बच्चों घर न आने पर उन्हें खोजा गया तो आज रविवार को यहां के निवासी दलसिंग राठौड़ के खेत में बने तालाब में दोनों के शव दिखाई दिये। इस घटना से क्षेत्र में गम का माहोल है। इस मामले में आगे की जाचं पुलिस कर रही है।



from New India Times https://ift.tt/2F3rvnf