कैंसर कितनी खतरनाक बीमारी है यह तो आप सभी लोग जानते होंगे। कैंसर की बीमारी से भारत में भी हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। कैंसर की शुरूआत होने पर शरीर इसके संकेत दे देता है। लेकिन अधिकतर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से कैंसर की बीमारी लाइलाज हो जाती है। आज की पोस्ट में हम आपको कैंसर की बीमारी के शुरुआती लक्षण बताएंगे। आइए जानते हैं। कैंसर की शुरुआती स्टेज में शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 बदलाव, कभी भी नहीं करें नजरअंदाज।
कैंसर के शुरुआती लक्षण
1. जब व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट लगने के बाद खून लगातार बहता रहता है तो यह कैंसर की बीमारी का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अगर व्यक्ति के मलाशय के द्वार से खून निकलता है तो यह कोलोन कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
2. अगर किसी व्यक्ति के शरीर का वजन तेजी से कम हो रहा है तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। यह कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। और कैंसर होने पर शरीर का वजन 1 महीने में 5 किलो तक कम हो सकता है।
3. अगर किसी व्यक्ति के किसी अंग पर बिना चोट से ही अचानक से सूजन आ जाती है तो यह भी कैंसर की बीमारी का लक्षण हो सकता है। इसे भूल कर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
4. अगर किसी व्यक्ति को लगातार कई दिनों से उल्टी होने और उल्टी के साथ खून आने की समस्या हो रही है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है।
5. अगर किसी व्यक्ति को लगातार कई दिनों से खांसी और बलगम की बीमारी है। और सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही है तो यह फेफड़ों में कैंसर की बीमारी का लक्षण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर को दिखाकर जांच करवानी चाहिए।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2MjfPRn
via
IFTTT
Social Plugin