हरे धनिए का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर से कई तरह की बीमारियों को दूर करतें हैं। और साथ ही हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते भी हैं। तो चलिए जानते हैं हरा धनिया खाने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।
- हरे धनिए में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जिसकी वजह से गठिया मरीजों को इसका सेवन करने से बहुत ज्यादा फायदा होता है। क्योंकि इसके सेवन से जोड़ों का दर्द दूर होता है।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए हरा धनिया किसी वरदान से कम नहीं होता है। क्योंकि इसके सेवन से खून में शुगर की मात्रा कम होती हैं। जिससे डायबिटीज के रोगियों को बहुत ज्यादा फायदा होता है।
- अगर आप दस्त की समस्या से परेशान हैं। तो ऐसे में हरे धनिए की चटनी बनाकर खाने से दस्त की समस्या दूर हो जाती हैं।
- हरे धनिए केे पत्तों की चटनी बनाकर खाने से पेशाब से संबंधित बीमारियां दूर हो जाती हैं।
- हरे धनिए का रोजाना सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इसके सेवन सर्दी और खांसी से छुटकारा मिल जाता है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/34iP3ih
via IFTTT

Social Plugin