आप लोगों को काजू के बारे में जरुर पता होगा। काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। काजू खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकीन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नही करना चाहिए। काजू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और वसा पाए जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। काजू का रोजाना सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है इसके अलावा यह कई और अन्य रोगों के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आप लोगों को काजू खाने के क्या क्या फायदे होते है उसके बारे में बताने वाले है।
काजू का रोजाना सेवन करने से यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। काजू में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन बाल और त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने में सहायक होते है। काजू का सेवन नियमित रुप से करने से कोलेस्ट्राल कम होता है। काजू में आयरन की भी प्रचुर मात्रा होती है इसलिए काजू का सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है।
अगर आप नियमित रुप से 2 से 3 काजू का सेवन करते है तो आपकी याददाश्त तेज हो जाएगी। काजू में विटामिन बी की प्रचुर मात्रा होती है। इसलिए खाली पेट 2 से 3 काजू खाकर शहद का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा काजू में फास्फोरस और कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डीयों को मजबूत बनाने में सहायक होते है।
Source : Amar Ujalal
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PVgYzv
via
IFTTT
Social Plugin