भोपाल। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस विरोध के चलते कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 19 जिलों के युवा मोर्चा के अध्यक्ष को कलेक्टर ने बुलाकर दबाव बनाया है और आंदोलन कैंसल करने को कहा है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है। छात्रों द्वारा भी इस कानून का विरोध किया जा रहा है। बता दें कि छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ और रतलाम समेत कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, मंडला में धारा 144 लागू कर दिया गया है। कांग्रेस कानून का कर रही है विरोध कांग्रेस नागरिकता कानून का विरोध कर रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- भारत के संविधान को मानने वाले सभी लोग इस काले अधिनियम को कभी लागू नहीं होने देंगे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PVmWAw

Social Plugin