मंत्री सुखदेव पांसे हत्याकांड के आरोपी, पारदियों को जिंदा जलाने का आरोप | MP NEWS

भोपाल। सीएम कमलनाथ केि नजदीकी एवं कांग्रेस सरकार के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलेगा। गुरुवार काे भाेपाल की विशेष अदालत में न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह ने 2007 के हत्या के एक मामले में मंत्री के खिलाफ आराेप तय कर दिए। 

मामला क्या है

अभियोजन के अनुसार 11 सितंबर 2007 को बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में पारदियों की बस्ती पर बड़ी संख्या में लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान पारदियों के साथ लूट, बलवा, आगजनी की वारदातों को अंजाम दिया गया। इसमें कई पारदियों की मौत हो गई थी। यह उस समय का बहुत बड़ा मामला था। सीबीआई जांच के आदेश भी हुए थे। 

सीबीआई जांच में क्या हुआ था

लंबी प्रक्रिया के बाद सीबीआई ने मार्च 2012 को पूरी छानबीन करने के बाद कोर्ट के समक्ष चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई ने मामले में मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, कांग्रेस नेता संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पवार, सपा के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सहित पूर्व पंच तथा सरपंचों समेत 90 लोगों पर आरोप तय किए थे। आरोपियों पर लूट, बलवा, दंगा, घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़, आगजनी जैसे वारदातों के आरोप तय किए थे। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30bwBel