ग्वालियर। छात्रा से दोस्ती कर एक युवक उसे अपने घर ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया, वारदात के बाद आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर शोषण किया और अब दूसरी युवती से सगाई कर ली। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी की है। छात्रा को सगाई का पता चला तो वह थाने पहुंची और शिकायत की।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी वायएस तोमर ने बताया थाना क्षेत्र के सदाशिव नगर निवासी 22 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती है। इससे पहले वह न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी में रहती थी। जहां पड़ोस में रहने वाले हरिकिशन पुत्र कमल किशोर (Harikishan son Kamal Kishore) से उसकी दोस्ती हो गई और एक दिन हरिकिशन ने उसे घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा।
कुछ दिन पहले वह उसे गिर्राज जी की परिक्रमा के बहाने ले गया। युवती ने वहां पर युवक मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसकी सगाई हो गई है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि शादी तो वह घर वालों की मर्जी से करेगा। अगर उसने विरोध किया तो वह उसे जान से मार देगा। शोषण का शिकार हुई छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Z0EO48

Social Plugin