टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हुई है, जो तलाक से गुजर चुकी है। सिर्फ एक ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां तो दो-दो तलाक से गुजर चुकी हैं। आज हम भी एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं।
स्नेहा वाघ टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। स्नेहा को मुख्य रूप से टीवी सीरियल ‘ज्योति’ में ज्योति नामक रोल निभाने के लिए जाना जाता है। इन्होंने कई अन्य टीवी धारावाहिकों के लिए भी काम किया है।
इन्होंने पहली शादी एक मराठी एक्टर से की थी। कुछ साल बाद उन्होंने पहले पति से इस वजह से तलाक ले लिया क्योंकि उनका पति उन्हें रोज पीटता था। पहले पति से तलाक लेने के बाद स्नेहा ने साल 2015 में इंटीरियर डिज़ाइनर अनुराग सोलंकी से विवाह किया। उनका दूसरा विवाह भी ज्यादा दिन चल नहीं सका। वर्तमान में स्नेहा वाघ अपने दूसरे पति से अलग रह रही हैं, वह उन्हें छोड़ चुकी हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुए इंटरव्यू में स्नेहा वाघ ने अपनी दोनों शादियों के फेल होने पर खुलकर बातचीत की थी।अपने इंटरव्यू में स्नेहा वाघ ये भी बोली थी कि वह तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं। स्नेहा के मुताबिक वह शादी के रिश्ते पर पूरा विश्वास रखती हैं और दो शादियां फेल हो जाने से उन्होंने हार नहीं मानी है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2YVVBpc
via
IFTTT
Social Plugin