Realme यूजर्स के लिए खुशखबरी, Realme 2 और Realme C1 को मिल रहा एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट


Realme C1 और Realme 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 बीटा अपडेट मिलने लगा है। ColorOS 6 अपडेट अभी उन यूज़र्स को ही दिया जा रहा है जिन्होंने अपने डिवाइस को ऑनलाइन रजिस्टर किया है। बता दें कि बीटा अपडेट आमतौर पर कई कमियों के साथ आता है। ऐेसे में इसे बिना किसी दिक्कत इस्तेमाल करना आसान नहीं रहता। कंपनी ने सभी रजिस्टर्ड यूज़र्स के लिए अपडेट को रोल आउट कर दिया है। यह अपने साथ जून 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।   पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

Realme ने रियलमी 2 और रियलमी सी1 के लिए कलरओएस 6 बीटा अपडेट रोलआउट करने की जानकारी अपने फोरम साइट के ज़रिए दी। फोरम पोस्ट में कंपनी ने यह भी बताया है कि स्टेबल अपडेट को तीन हफ्ते में ज़ारी कर दिया जाएगा। पहले कंपनी द्वारा इन दोनों फोन के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6 बीटा अपडेट को 15 जून को रिलीज किया जाना था। लेकिन यह 5 दिन की देरी से आया है। Realme 2 Pro, एंड्रॉयड पाई अपडेट पाने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।

Realme 2 और Realme C1 के एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट के लिए कंपनी रजिस्ट्रेशन ले रही है। रियलमी 2 और रियलमी सी1 यूज़र्स को एक Google Doc को भरना होगा। इसमें IMEI नंबर और अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलेगा।   पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ZNHYnV
via IFTTT