मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुरातत्व संघ की बैठक कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर में कलेक्टर बुरहानपुर राजेश कुमार कौल की अध्यक्षता में 26 जून 2019 को संपन्न हुई, जिसमें बुरहानपुर के ऎतिहासिक धरोहरों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नंदकिशोर देवड़ा, शहजादा आसिफ़ खान गौरी, डाॅक्टर मेजर एमके गुप्ता ,होशंग हवलदार,डॉक्टर एस एम तारिक़, मनसूर सेवक, क़मर उद्दीन फ़लक और श्री पाटीदार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक के पश्चात कलेक्टर महोदय के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण दो दिवसीय मुमताज महल गोल्डन जुबली फेस्टिवल में शिरकत नहीं कर पाने के कारण मुमताज फेस्टिवल बुरहानपुर के अध्यक्ष शहज़ादा मोहम्मद आसिफ खान गौरी ने पुरातत्व संघ की बैठक के बाद कलेक्टर राजेश कुमार कौल का एवार्ड भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया जिसे उन्होंने स्वीकार किया और मुमताज महल फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
from New India Times https://ift.tt/2xhciew
Social Plugin