नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर लक्ष्मी नारायण चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह शाहजहांपुर में योग दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम का है। इसमें मंत्री महोदय, एक सरकारी कर्मचारी से जूते बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने पर मंत्री ने कहा कि यह भारत की संस्कृति है। भरत ने भी तो भगवान श्रीराम के खड़ांऊ उठाए थे।
वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री योगा करने के बाद एक कर्मचारी से अपने जूते पहन रहे है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मिनिस्टर लक्ष्मी नारायण चौधरी योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विश्व योग दिवस के मौके पर सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने अपने नामित जिलों में रहने के निर्देश दिए थे। इसलिए 21 जून को दुग्ध विकास मंत्री व प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शाहजहांपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय ग्रह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयान्नद और डीएम अमृत त्रिपाठी भी थे।
जानकारी के मुताबिक, योगा करने के बाद मंत्री ने जूता पहनना था, लेकिन वह जूता पहनने के लिए नीचे नहीं झुके। तभी एक कर्मचारी आया। उसने मंत्री के जूते उठाए और अपने हाथों से मंत्री को जूते पहनाए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर मंत्री का बयान आया है। उनका कहना है कि यह भारत की संस्कृति है। भरत ने भी श्रीराम के खंडाऊं उठाए थे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/31Mg5yu

Social Plugin