देवास में गांव चमकी बुखार लक्षण मिले | MP NEWS

DEWAS : देवास जिले के जामनेर में चमकी बुखार (CHMKI FEAVER) का संदिग्ध मामला सामने आया है। खातेगांव के समीप के गांव जामनेर के 8 वर्षीय असलम ( ASLAM ) पिता इब्राहिम खां (Ibrahim Khan) में इसके लक्षण मिले हैं। 

असलम की हालत गंभीर है। इलाज इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल (M.Y Hospital of Indore) में चल रहा है। शनिवार सुबह परिजन बालक को खातेगांव सरकारी अस्पताल लेकर आए। बच्चा लगभग बेहोशी की हालत में था। डॉ. चंपा बघेल (Dr. Champa Baghel) ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हरदा (HARDA) रैफर किया। हरदा जिला अस्पताल में बच्चे को एडमिट ही नहीं किया गया। परिजन ने हरदा के निजी अस्पताल में दिखाया। 

रुपए खत्म होने पर वह घर लौट आए तो ग्रामीणों ने रुपए इकठ्ठे कर परिजनों को इंदौर भेजा। इसके बाद बच्चे को इंदौर के एमवाय में भर्ती किया गया। बच्चे की हालत स्थिर है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2WXCzhb