इंदौर। मॉडर्न डेंटल कॉलेज पर गंभीर आरोप लगा है। एक महिला ने शिकायत की है कि वो यहां दांत निकलवाने आई थी। डॉक्टर ने दांत तो निकाल दिया परंतु पता नहीं ऐसा क्या किया कि उसी समय से एक आंख खराब हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायत की है कि वह पत्नी को दांत में दर्द होने के कारण उसे दिखाने के लिए मॉडर्न डेंटल कॉलेज गया। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दांत निकाल दिया। इसके बाद पत्नी को एक आंख से दिखना बंद हो गया। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र को गांधीनगर निवासी विनोद सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी हेमलता को दांत में लगातार दर्द हो रहा था। 22 फरवरी 2019 को दिखाने के लिए मॉडर्न मेंटल कॉलेज गए थे।
यहां डॉक्टर शिवानी ने उन्हें देखा और दांत निकालने की सलाह दी। इस पर उन्होंने तकलीफ खत्म होने का बोलकर दांत निकलवाने के लिए हामी भरी तो डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन कर एक दांत निकाल दिया। जैसे ही पत्नी का दांत निकाला गया वैसे ही बाईं आंख की पलक झपकना बंद हो गई। एसएसपी के निर्देश पर एएसपी हेड क्वार्टर मनीषा पाठक सोनी ने गांधीनगर सीएसपी को जांच सौंपी है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2IqzH3l

Social Plugin