हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजियावन पूत्र ललई निवासी भरूहा अपने घर से रोड पार कर के उस तरफ जा रहे थे कि तेज रफ्तार बुलेरो के चपेट में आ गये। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी। मौके पर उपस्थित लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 नम्बर और करमा पुलिस नेबुलेरो को थाने ले आयी। वही घटना के बाद चालक सहित दो बुलेरो सवार फरार हो गये। वही मौके पर उपस्थित करमा एसएचओ सन्तोष कुमार सिंह ने परिवार को ढाड़स बधाया और ऐसे अवसर पर हिम्मत जुटाने की बात कही।
from New India Times http://bit.ly/2KoEX9W
Social Plugin