ग्वालियर। जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) रेडीमेड गारमेंट कैम्पस ग्वालियर द्वारा 24 जून को प्रात: 11 बजे से कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र में नियोजक भाग ले रहे हैं। इच्छुक आवेदक अंग्रेजी भाषा में निपुण होना अनिवार्य है। उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक बेरोजगार आवेदक अपने रोजगार पंजीयन, आधारकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ 24 जून को रोजगार कार्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राईव में भाग ले सकते हैं।
नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को
ग्वालियर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय नईदिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश के साथ-साथ ग्वालियर में भी जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक कुमार के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई शनिवार को जिला न्यायालय ग्वालियर, सिविल न्यायालय डबरा एवं भितरवार तथा कुटुम्ब न्यायालय ग्वालियर में किया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत में सिविल, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के क्लेम, एनआई एक्ट के डिस्ऑनर प्रकरण, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद और विद्युत आदि के लंबित प्रकरणों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष विभिन्न बैंकों, फायनेंस कंपनियों, टेलीफोन कंपनियों, विद्युत मण्डल एवं नगर निगम के बकाया राशि वसूली के प्रकरण भी रखे जायेंगे। नेशनल लोक अदालत में पक्षकार सीधे नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2WZXZu7
Social Plugin