रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के राणापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को विकास खंड स्तरीय योग दिवस मनाया गया। राणापुर की उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में काेई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। याेग कार्यक्रम के सर्वप्रथम मध्य प्रदेश का गान हुआ। पश्चात रेडियो से मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन का प्रसारण सुनाया गया। इसमें उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, बीआरसी कनिया पालीवाल, शिक्षक गण में यतींद्र डाेशी, परिहार सर, जाटव सर, संदीप सकलेचा, रजनीश नाहर व नगर परिषद कर्मचारियों में सहायक राजस्व निरीक्षक जालुसिंह वसुनिया, अनिल जैन, बाबुसिंह गरवाल, चिमन माली, धर्मेंद्र उपाध्याय आदि कर्मचारी-अधिकारी सम्मिलित हुए थे।
from New India Times http://bit.ly/2WWuogf

Social Plugin