नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले जामनेर तहसील के मालखेडा ग्राम पंचायत की रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने दमदार जीत हासिल की है। एक ग्रा पं सदस्य की आकस्मिक मौत के कारण रिक्त सीट के लिए 23 जुन को मतदान संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्री करतार मोतीराम नाईक को 310 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी श्री नवल बद्री राठौड़ को 198 वोट प्राप्त हुए हैं। नतीजे के बाद राष्ट्रवादी के नेता श्री संजय गरुड ने विजयी उम्मीदवार समेत पार्टी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया है। इस मौके पर सागरमल जैन, मधुकर चौधरी, शांताराम गुजर, डाॅ किरण सूर्यवंशी, अन्ना बारी उपस्थित रहे।
नाईक की जीत के लिए रामलाल बल्लू राठौड़, रामा मांगू नाईक, रंजीत गुरुमुख नाईक, श्रीराम मोहन नाईक, प्रभू महारू नाईक, बाबु सोमा नाईक, ओंकार संगजी नाईक, रंगलाल तोलाराम नाईक, उत्तम जयसिंह नाईक, साईराम दशरथ नाईक, कांतीलाल झिपा नाईक, प्रमोद परशराम नाईक, ईश्वर मिश्रीलाल नाईक, अंकुश सरीचंद नाईक, संतोष गणपत चौहान, विनोद शिवा पवार, ईश्वर मोहनदास नाईक समेत कार्यकर्ताओ ने परीश्रम किये। विदीत हो कि कुछ दिनों पहले भी पहुर ग्रा पं में बहुमत के बावजुद भी भाजपा को उपसरपंच पद पर हार का मुह देखना पड़ा था, यहां राष्ट्रवादी के शाम सावले ने उपसरपंच पद पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को स्थानीय निकायों में इस तरह की हार का सामना करना पड़ने की स्थिति से विपक्षी राष्ट्रवादी के हौसले काफी बुलंद हैं और पार्टी में उत्साह का माहौल है।
from New India Times http://bit.ly/2J8TyDh

Social Plugin