बहराइच वन कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बैठे धरने पर

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद में फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग एवं बहराइच वन प्रभाग बहराइच के लिपिक वर्गीय कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर धरने पर बैठ गए।

हड़ताल के सम्बन्ध में फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्य्क्ष ख़ालिद सईद खाँ ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नही हुआ,,,आगे उन्होंने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का कैडर किस वन संरक्षण के अधीन है इसका पता कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के लिपिक कर्मचारी विगत 03 वर्षों से पता कर रहें है। जिसके परिपेक्ष में विगत 03 वर्षों में कर्मचारी संघ द्वारा कई बार अधिकारियों से पत्राचार किया गया तथा संकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया गया परन्तु हर बार वन सरंक्षण स्तर के अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता रहा है। वहीं आगे अध्य्क्ष ख़ालिद खां ने बताया कि लिपिक सवर्ग एक ऐसा सवर्ग है जो सदैव राजकीय हितों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में एवं विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति करने में विभाग को पूर्ण सहयोग करता रहा है,,लिपिक सवर्ग के बिना विभाग में किसी भी योजना को सफल बनाया जाना निश्चित रूप से असम्भव कार्य है।



from New India Times http://bit.ly/31NxKG8