गुना। लवजिहाद के कथित आरोपी को मुक्त कराने के लिए करीब 500 लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर डाला। वो थाने के भीतर घुस गए और आरोपी को मुक्त कराने की कोशिश की। मौजूद एसआई अशोक कुशवाह ने रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
कुछ समय पहले इमरान नामक एक युवक ने पुलिसकर्मी की बेटी का अपहरण कर लिया था। लव जिहाद से जुड़े इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक इमरान के चंगुल से पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया। थाने में लड़की ने आरोपी युवक के खिलाफ गवाही देते हुए आपबीती सुनाई। जैसे ही आरोपी के परिजनों को मामले की भनक लगी तो वे करीब 500 लोगों के साथ थाने का घेराव करने पहुंच गए।
रात करीब 12 बजे आरोपी के परिजनों ने थाने के अंदर घुसकर इमरान को छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस पर आरोपी को रिहा करने का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं थाने में मौजूद सब इंस्पेक्टर अशोक कुशवाह को उन लोगों ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। परिजनों ने सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने महिलाओं के साथ मारपीट की।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2KxnP1N

Social Plugin