नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं। इसमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदी फरार हुए हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है। फिलहाल पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है।
फरार कैदियों के नाम
1. नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
2. दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।
3. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।
4. लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2IYV5vM

Social Plugin