देश के 4 सबसे गर्म शहरों में ग्वालियर का नाम, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। इस बार गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड दिए है। नौ तपे की गर्मी के बाद जून में तापमान ने रिकार्ड बना दिया है। ऐजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश के 4 सबसे गर्म शहरों में ग्वालियर का नाम भी है। 29 साल बाद गुरूवार को 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। इस वजह से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर भट्टी जैसा तपा है। 

शहर में हर कोई लू के थपेड़ों से बेहाल रहा। शुक्रवार को तापमान दोपहर 3 बजे तक 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 जून तक ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में 8 जून को मानसून सक्रिय होगा। इसके अलावा 9-10 जून को गोवा के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बनेगा। जिससे नमी आएगी। इस कारण 10-12 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो सकती है। इस बार केरल तट पर मानसून लेट हो गया है। 

इस कारण प्री मानसून की हलचलें कम हो गई हैं। वैसे 5 जून के बाद शहर में मानसून की हलचल शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार मानसून की हलचल नहीं हुई। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही है। ग्वालियर व चंबल संभाग को भी राजस्थानी हवाओं ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस कारण तापमान रिकार्ड बना रहा है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2WrmATf