भोपाल। टीकमगढ़ के बिल्डर राजकुमार वंशकार के बेटे सीताराम वंशकार की भोपाल में एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। आनंद नगर घटना पिपलानी क्षेत्र में हुई। सीताराम भोपाल में एक प्राइवेट कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा था।
बलदेवगढ़, जिला टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय सीताराम वंशकार 9बी साकेत नगर में दोस्तों के साथ किराए से रहता था। वह एक निजी काॅलेज से बीई अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे वह पेपर देकर बाइक से घर लौट रहा था।
आनंद नगर चौकी के नजदीक वह एक मेटाडोर (मिक्सर मशीन) को ओवरटेक करते हुए निकला, तभी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच मेटाडोर के पीछे जुड़ी मिक्सर मशीन का पहिया उसके ऊपर से निकल गया था। सीताराम के पिता राजकुमार वंशकार बिल्डर हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2MbCbGR

Social Plugin