ग्वालियर। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को देसी पिस्तौल से गोली मार दी। गोली मारने के बाद पति वहां से फरार हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पर गुरुवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। गोली महिला के पेट में लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जनक गंज थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी अरविंद सिंह राठौर (Arvind Singh Rathore) प्राइवेट जॉब करते हैं। गुरुवार की दोपहर में अरविंद का उसकी पत्नी पूनम राठौर (Poonam Rathore) से विवाद हो गया। और आवेश में आकर अरविंद ने उसे कट्टे से गोली मार दी। गोली पूनम के पेट में लगी। गोली मारने के बाद अरविंद वहां से भाग निकला।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पति द्वारा पत्नी को गोली मारने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल पूनम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/30US6gc

Social Plugin