CMO रमाकांत के SATNA वाले घर पर लोकायुक्त का छापा | MP NEWS

भोपाल। नगर पंचायत चित्रकूट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमाकांत शुक्ला (RAMAKANT SHUKLA CEO CHITRAKOOT SATNA) के सतना वाले घर पर आज लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। कार्रवाई गुरुवार सुबह 5 बजे तब की गई, जब शुक्ला का परिवार घर पर सो रहा था। यह कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि शुक्लाजी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एक शिकायत मिली जो प्राथमिक जांच में सही पाई गई। 

वीनस मार्ट मामले में मोटी कमाई की शिकायत हुई थी

सतना के महाराणा प्रताप नगर में अल सुबह जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उनके घर पर दस्तक दी तो परिजन घबरा गए, क्योंकि तब ज्यादातर सदस्य सोए हुए थे। रमाकांत शुक्ला इसके पहले सतना नगर निगम और मैहर नगर पालिका में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने सतना नगर निगम में रहते हुए कई गड़बड़ियां कीं। रीवा लोकायुक्त एसपी राजेश वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई चल रही है। सतना में रमाकांत ने वीनस मार्ट की जमीन में कब्जा हटाने और नियम विरुद्ध निर्माण कार्य में शामिल होने की बात सामने आई थी। इस मामले में बड़े लेन-देन की शिकायत भी हुई थी।

कांग्रेस नेता के लिए बिल्डिंग गिराई थी

शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ मिलकर पन्नीलाल चौक पर बनी जर्जर बिल्डिंग गिराई थी। इसमें भी बड़े लेन-देन की शिकायत सामने आई थी। तीन साल पहले इनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी, तभी से रमाकांत शुक्ला लोकायुक्त की नजर में थे। बताया जा रहा है कि इनके साथ एक सहायक यंत्री भी लोकायुक्त पुलिस की राडार पर है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2HLg2eg