भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक मोबाइल नंबर को संचालित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि पीड़ित महिला के पति ने सुसाइड किया था। 2 महीने पहले उनकी बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। अब महिला के पास अश्लील मैसेज आ रहे हैं।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पास आ रहे अश्लील मैसेज में उनकी मृत बेटी के बारे में भी अनर्गल बातें लिखी गईं हैं। वो बहुत परेशान है। वो जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है और 16 वर्षीय बेटी की आत्महत्या इसे इस व्यक्ति का क्या कनेक्शन है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह व्यक्ति इस परिवार का नजदीकी ही होगा।
एक महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद महिला 16 वर्ष की बेटी के साथ रह रही थी। बेटी ने भी 4 मार्च को खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही अज्ञात व्यक्ति महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज करने लगा। वह महिला की मृत बेटी के बारे में भी अभद्र बात करता था। पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Xg13OC

Social Plugin