भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पूज्य पिताजी श्री प्रेम सिंह जी का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी परिवार में शोक व्याप्त है।
श्री प्रेम सिंह जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें 2 दिन पूर्व ही उपचार हेतु मुंबई ले जाया गया था। जहां आज दोपहर उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। श्री शिवराज सिंह जी मुंबई पहुंच गए हैं और रात्रि 10.30 बजे अपने पूज्य पिताजी की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12.30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
भोपाल में श्री प्रेम सिंह जी की पार्थिव देह 224/9 बी साकेत नगर स्थित निवास पर पहुंचेगी। 26 मई को प्रातः 9 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। तत्पश्चात स्व. प्रेमसिंह जी की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव जैत ले जाई जायेगी, जहां अपरान्ह 4 बजे मां नर्मदा के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2QpDfVU

Social Plugin