कांग्रेस नेता विश्राम सिंह की हत्या का खुलासा: पहली पत्नी के बेटे ने मारा | MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि बागली के पूर्व मंडी अध्यक्ष और कांग्रेस नेता विश्राम सिंह मंडलोई की हत्या मंडलोई के बेटे ने ही की थी। कांग्रेस नेता ने 2 शादियां कीं थीं। वो दूसरी पत्नी और उसके बच्चों पर ज्यादा ध्यान देता था, इसी से नाराज होकर पहली पत्नी के बेटे ने उसकी हत्या की। 

मामला देवास जिले के उदय नगर क्षेत्र में नीमन पुर गांव का है, जहां 4 अप्रैल सुबह खेत पर कांग्रेस के आदिवासी नेता विश्राम सिंह मंडलोई की अर्धनग्न लाश मिली थी। चार दिन में ही मामले का खुलासा करते हुए देवास एसपी ने बागली में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि विश्राम सिंह मंडलोई की दो पत्नियां थी। वह अपनी दूसरी पत्नी के बच्चों पर ज्यादा ध्यान देते थे। पहली पत्नी के बड़े बेटे महेंद्र से अनबन चल रही थी। 

रंग पंचमी के दिन भी उनका विवाद हुआ था। पहली पत्नी के बच्चे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। घटना वाली रात टिफिन देने के बहाने खेत पर जा कर देखा तो वहां नशे की हालत में पिता को सोया हुआ पाया, जहां महेन्द्र ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर घर चला गया था।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2G4194S