भोपाल। आज श्री दिग्विजय सिंह ने लांबाखेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा 2019 में आपको सांसद चुनना है, पिछली 8 बार से भाजपा सांसद जीतने के बाद वापस नहीं आए। श्री सिंह ने कहा मेरी सरकार ने कभी गरीब के घर बिजली बिल नहीं दिया, ना ही किसानों को दिया, इंस्पेक्टर राज खत्म किया।
श्री सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के आदेश पर भोपाल लोकसभा से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि लांबाखेड़ा में हर बूथ पर कार्यकर्ता मौजूद होना चाहिए। श्री सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया भाजपा चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि माहौल बिगाड़ने के लिए चुनाव लड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 22 लाख से ज्यादा किसानों का कर्जा माफ किया है। भाजपा कर्जमाफी को लेकर झूठ बोल रही है, उसका काम ही झूठ बोलना है।
श्री सिंह ने नोट बंदी पर भाजपा को आरोपित करते हुए कहा 1000 के पुराने नोट लेकर 750 में बदल दिए। नयी योजना की प्रशंसा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर गरीब को 6000 रूपये महीना देगी। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य देगी, हम शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार देंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान,आमजन, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, लखन मीणा, नारायण सिंह गौड़,राजा मियां, शेख बबलू सरपंच लंबाखेड़ा आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी ने जानकारी दी है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2XCEEuX

Social Plugin