भारतीय वायुसेना (IAF) ने सोमवार को एफ-16 लड़ाकू विमान (F-16) को मार गिराए जाने से सबूत दिखाए. एयरफोर्स ने एनकाउंटर के दौरान का रडार इमेज सबूत के तौर पर दिखाए. एयरफोर्स (Indian Air Force) ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 'इस बात पर कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी 2019 को एरियल इंगेजमेंट के दौरान दो विमान गिरे थे, जिसमें से एक इंडियन एयरफोर्स का मिग-21 बाइसन था, जबकि दूसरा पाकिस्तान एयरफोर्स का F-16 लड़ाकू विमान था.' भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें भारतीय दावों को गलत करार दिया गया था.
अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '27 फरवरी को पाकिस्तानी एयर फोर्स के एफ-16 ने भारतीय सीमा में घुसकर उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके बाद भारत के मिग-21 बाइसन, सुखोई और मिराज 2000 ने ने इनकी पहचान कर खदेड़ा जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया. एयर फोर्स ने रडार इमेज के जरिये इस करवाई को दिखाया.
अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2I5B3Sd
via
IFTTT
Social Plugin