अहमदाबाद। 15 साल की एक नाबालिग लड़की घर के पास ही कपड़े बेचने वाली एक महिला से कपड़े खरीदने गई। कपड़े ट्रायल करते समय महिला ने उसका वीडियो बना लिया और अपने बेटे को दे दिया। बेटे ने डेढ़ साल तक लड़की को ब्लैकमेल कर उसका रेप किया। इस दौरान भी महिला अपने बेटे का साथ देती रही और लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही।
जानकारी के मुताबिक यहां विजोल इलाके में रहने वाली रेखाबेन कपड़े बेचने का काम करती है। उसने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को ड्रेस का चयन करने के लिए घर बुलाया। लड़की ड्रेस चयन कर उसे पहनने लगी तो रेखाबेन ने मौके का फायदा उठाकर उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने अपने पुत्र जीतू को दे दिया। जीतू ने वीडियो किशोरी को दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़ित लड़की ने महिला पुलिस के सामने बताया कि यदि वह विरोध करती तो रेखाबेन और उसका पुत्र उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। यह सिलसिला डेढ़ साल तक चलता रहा। बार-बार के इस कुकर्म से तंग आकर किशोरी ने अपने मां-बाप से सारी हकीकत बयां कर दी। महिला ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2I6hhpW

Social Plugin