पति को CALL कर कहा: I AM SORRY, मैने तुम्हारी पत्नी की हत्या कर दी है | CRIME NEWS

फरीदाबाद। एक सनकी युवक ने शादीशुदा महिला की हत्या करने के बाद मृत महिला के फोन से उसके पति को कॉल किया और बताया कि मैने तुम्हारी पत्नी की हत्या कर दी है, आई एम सॉरी। यह घटना सेक्टर-23 ए,फरीदाबाद में हुई। मृत युवती की उम्र 23 साल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वो लम्बे समय से युवती के पीछे पड़ा था। घटना वाले दिन भी उसने प्रपोज किया। लड़की ने मना किया तो हत्या कर दी। 

3 मकान बदले लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा

गौंछी निवासी पुष्कर भंडारी के मकान में कुछ माह पहले आगरा निवासी युवा दंपती किराये पर रहने आए थे। शिकायत के अनुसार पुष्कर किरायेदार की पत्नी पर गलत नजर रखता था। इसलिए छह माह बाद ही दंपती ने पुष्कर का मकान खाली कर दिया और संजय कॉलोनी में रहने लगे। पुष्कर यहां भी आने लगा। उन्होंने यह मकान भी छोड़ दिया और सेक्टर-23ए में आ गए। पुष्कर ने इस पते को भी ढूंढ़ लिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को महिला का पति सेक्टर-24 स्थित कंपनी में काम पर गया हुआ था। इसी दौरान पुष्कर कमरे पर पहुंचा और उसने महिला से कहा प्यार का इजहार किया। महिला ने विरोध किया तो उसने उसका गला दबा दिया।

बसंत कुमार (एसआई, मुजेसर पुलिस थाना) के मुताबिक, शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण एकतरफा प्यार था। पति का आरोप है कि पुष्कर ने उनकी पत्नी से कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। शनिवार दोपहर 1 बजे महिला पति को खाना देने फैक्ट्री गई थी। पति की मानें तो वापस जाकर पत्नी ने फोन कर बताया कि पुष्कर आया है। इस पर उसने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही उनके पास पत्नी के नंबर से कॉल आया। पति के मुताबिक यह पुष्कर ने फोन कर कहा कि उसने उसकी पत्नी को मार दिया है। इसके साथ ही माफी भी मांगी। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2G9aSIh