भोपाल। कांग्रेस की ओर से लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर हमला करते हुए जनता से पूछा 'जेल में रहने वालों को कभी सम्मान की नजर से देखते हैं क्या?'
जेल भी तभी गए होंगे जब गंभीर अपराध किया होगा
छह नंबर स्थित शिवानी कॉम्पलेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम लिए बिना कहा कि वह कहेंगे कि कितना अन्याय हुआ। जेल में गलत किया गया। आप लोग ही बताएं कि जेल में रहने वालों को कभी सम्मान की नजर से देखते हैं क्या? जेल भी तभी गए होंगे जब गंभीर अपराध किया होगा। सूचनाओं को निकलवाने के लिए पुलिस तरह-तरह की कोशिश करती है। यह मैं नहीं कहती कि गलत किया या सही किया। मानव अधिकार आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है।
मुझसे ज्यादा आप मेरे पति को जानते हैं
साध्वी पर पटलवार करते हुए अमृता ने कहा कि मुझसे ज्यादा मेरे पति (दिग्विजय सिंह) को आप बेहतर जानते है। वे आपके बीच 40 सालों से हैं। उन्होंने भोपाल को कई सौगात दी। यह बात जरूर है कि हर सरकार पूरे काम नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी से आपको क्या मिलेगा जो आपको जानता नहीं, आपसे मिला नहीं और आगे मिलेगा भी नहीं। ऐसे लोग सिर्फ शहर की आवोहवा में जहर घोलना चाहते है। सचेत रहिए। इन्होंने 15 सालों में कुछ नहीं किया तो आगे क्या करेंगे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2GAykxa

Social Plugin