रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र) NIT:

प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति और समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार ग्राम फुट तालाब में दिनांक 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में गणेश जी, महालक्ष्मी जी, महासरस्वती जी और अंबे मां की प्रतिष्ठा की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। दिनांक 13 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से मेघनगर के सुराणा कंपाउंड से भव्य कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से प्रसिद्ध नृत्य दल, व हाथी, घोड़ा, एवं ढोल, ताशे, बैंड, बाजे, पुष्प वर्षा, गुलाल, अबीर, उड़ाते हुए ओर आतिशबाजी करते हुए अपने लाव लश्कर के साथ धार्मिक नगरी ग्राम फुट तालाब पहुंचेगी ! प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा व धार्मिक आयोजन के साथ रात में मेले का लुत्फ भी क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता उठाएगी जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
from New India Times http://bit.ly/2P3BoWt
Social Plugin