टेलीविजन अभिनेत्रियों की भी अपनी-अपनी पसंदीदा मिठाईयां हैं। किसी को लड्डू, किसी को पेड़ा तो किसी को बर्फी खाने का बड़ा शौक है। टेलिविजन जगत की एक अभिनेत्री ऐसी भी है जिसे रसगुल्ले खाने का बड़ा शौक है। इनका नाम सरगुन मेहता है।
टीवी अभिनेत्री सरगुन मेहता रसगुल्ले की इतनी शौकीन हैं कि किसी भी शादी या फंक्शन में अगर रसगुल्ले भोजन में शामिल हो तो खाना नहीं भूलतीं। यह उनकी सबसे फेवरेट मिठाई है। इसका खुलासा एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने खुद ही किया था। इसी के साथ आपको यह भी बताना चाहते हैं कि सरगुन मेहता का फेवरेट फल तरबूज है।
सरगुन मेहता को मुख्य रूप से टीवी धारावाहिक बालिका वधू में निभाए गए किरदार के लिए पहचाना जाता है। क्या हुआ तेरा वादा, फुलवा और तेरी मेरी लव स्टोरी जैसे धारावाहिकों में भी उन्होंने काम किया है। सरगुन पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं।
अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2J6ulNe
via
IFTTT
Social Plugin