हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
सरैया राजासाहब महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बडडूपुर अकबर कहारपुरवा निवासी सोमित कश्यप अपने तीन साथियों के साथ थाना रामपुर कला के चौङियाकोठार जा रहा था कि लगभग एक बजे के करीब महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर कनडौरा मोङ के पास सिधौली की तरफ से आ रही गन्ना लदी टैकटर ट्राली व मोटर साइकिल में भिङत हो गई। भिड़ंत होते ही ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर सोमित कश्यप की मौत हो गयी जबकि अन्य तीन साथी प्रदीप 23 व, संजय 18, मुकेश 25 को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद भेजा गया। थाना रामपुर कला प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
from New India Times https://ift.tt/2TPONH3

Social Plugin